गाजियाबाद से मॉर्निंग वाक करने वालों से लूटपाट कर भाग आए थे मेरठ, मुठभेड़ में धरे गए हिस्ट्रीशीटर समेत दो स्नेचर
मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गाजियाबाद के दो चेन स्नेचर घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश। जागरण
HighLights
मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल।
गाजियाबाद से लूटपाट कर मेरठ भागे थे।
हिस्ट्रीशीटर समेत दो चेन स्नेचर गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर पुलिस व स्वाट टीम की खरखौदा मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई l मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए l पूछताछ में सामने आया कि दोनों बदमाश गाजियाबाद से मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों से लूटपाट करने के लिए मेरठ आए थे l बदमाशों के कब्जे से लूट की दो चेन व दो तमंचे बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना पुलिस व स्वाट टीम प्रथम रविवार सुबह संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी l पुलिस टीम जब खरखौदा मोड़ पर पहुंची तो बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए l पुलिस को देख बाइक सवारों ने वापस भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी l पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए l
घायल बदमाशों को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से लूटी गई दो सोने की चेन. दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए l पूछताछ में बदमाशों की पहचान दानिश निवासी संजय कॉलोनी थाना साहिबाबाद गाजियाबाद व आशिफ अंसारी निवासी रुपनगर थाना लोनी गाजियाबाद के रूम में हुई l बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला तो दानिश साहिबाबाद थाने का हिस्ट्रीशिटर निकला। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
