गाजियाबाद में छात्रा को नशे की लत, 'आदित्य सैनी' बन आतिश खान ने कैसे किया मतांतरण का प्रयास
इंदिरापुरम में एक मुस्लिम युवक ने नाम व धर्म छिपाकर किशोरी से दोस्ती की, उसे नशे का आदी बनाया और मतांतरण का प्रयास किया।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
युवक ने नाम व धर्म छिपाकर किशोरी से दोस्ती की।
किशोरी को नशे का आदी बनाकर मतांतरण का प्रयास किया।
पीड़ित परिवार ने हिंदू संगठनों की मदद से रिपोर्ट दर्ज कराई।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर व नाम बदलकर किशोरी से दोस्ती की और उसके मतांतरण का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपित ने किशोरी को नशे का आदी बना दिया।
किशोरी ने उसके डर से निकलना बंद किया तो आरोपित ने धमकी दी। पीड़ित स्वजन ने हिंदू संगठनों की मदद से आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इंदिरापुरम क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। एक साल पहले बेटी दोस्ती स्कूल के सहपाठियों के जरिये आदित्य सैनी उर्फ सोनू से हुई थी।
'बेटी को बनाया नशे का आदी'
आरोप है कि दोनों के बीच बातचीत होने लगी और सोनू ने बेटी को नशे का आदी बना दिया। इसके बाद वह अधिक सोने लगी। उन्हें शक हुआ तो बेटी पर निगाह रखनी शुरू की, तो पता चला कि सोनू उनकी बेटी का स्कूल से आते-जाते पीछा भी करता है।
उन्होंने देखा कि रास्ते में आरोपित ने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत भी की। उन्होंने मामले की अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपित का असली नाम आतिश खान है और उसने अपना नाम बदलकर व धर्म छुपाकर बेटी से दोस्ती की थी।
बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने साथ उसे अपने घर भी ले गया था और वहां मतांतरण के प्रयास के साथ अपने धर्म की किताब भी पढ़ने के लिए कहा।
पीड़ित परिवार ने लगाए ये आरोप
इसके बाद उन्होंने बेटी का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया और स्कूल छोड़ने व घर लाने के लिए स्वजन साथ जाने लगे।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उनके पति ने आरोपित से बेटी से दूर रहने के लिए कहा तो आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
आरोपित ने अपनी दो परिचित किशोरियों को उनके घर भेजा और बेटी को दोबारा बहकाने का प्रयास किया। दोनों किशोरी उनकी बेटी को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने लगीं।
साथ ही आतिश की मां भी उनकी बेटी से कहती है कि यदि वह उनके बेटे से बात नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगी। मामले में पीड़िता ने हिंदू संगठनों के लोगों से मदद मांगी और पुलिस से शिकायत की।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- इंदौर: लव जिहाद के लिए फंडिंग का मास्टरमाइंड कांग्रेस नेता जम्मू-कश्मीर से फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनवाने में गिरफ्तार
