'जबरन निकाह, धर्म परिवर्तन और शारीरिक प्रताड़ना'; मोहाली में युवती ने खुद को हिंदू बताते हुए मुस्लिम युवक पर लगाए गंभीर आरोप
पंजाब के जीरकपुर में एक युवती ने खुर को हिंदू बताते हुए मुस्लिम युवक पर जबरन निकाह, धर्म परिवर्तन और ...और पढ़ें

युवती ने शारीरिक संबंध बनाने, निकाह कर जबरन धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।
HighLights
जीरकपुर के ढकोली में रहती है बिहार की युवती।
पिछले कई वर्षों से युवती जीरकपुर मे ढकोली में रह रही।
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध का आरोप।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर के ढकोली में रह रही बिहार निवासी एक युवती ने खुद को हिंदू बताते हुए मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, निकाह कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। युवती ने इंटरनेट मीडिया पर आकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का कहना है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हिंदू परिवार से है और पिछले कई वर्षों से ढकोली क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिहार के अररिया जिले के रहने वाले एक मुस्लिम युवक से हुई, जो जीरकपुर में ही निर्माण कार्य में ठेकेदारी करता था।
युवती के अनुसार, पहले आरोपित ने शादी का भरोसा दिलाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर करीब पांच वर्षों तक विवाह का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब भी वह शादी की बात करती, आरोपित कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था।
युवती का कहना है कि मामला पुलिस तक पहुंचने पर युवक ने उसके साथ निकाह कर लिया। उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में निकाल को लेकर बोला कि यह सब पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किया था।
