विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISI के बड़े हमले की साजिश का खुलासा, पाकिस्तान से कैसे तैयार हो रहा था प्लान?

Published: Sat, 14 Mar 2026 11:02 PM (IST)

गाजियाबाद के साहिबाबाद में कौशांबी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपियों से एक बड़े हमले की साजिश का खुलासा हुआ है। ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड

एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में कौशांबी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी से किसी बड़े हमले की साजिश दिखाई दे रही है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो आईएसआई और पाकिस्तानी इंटेलीजेंस हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। देश में सैन्य ठिकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों खासतौर पर रेलवे स्टेशन के वीडियो फोटो पाकिस्तान को भेजने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अपने स्तर पर जांच में जुट गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी एक साल से वीडियो, फोटो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। इनमें दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक के अलावा अन्य शहरों के वीडियो और फोटो भेजे गए हैं।

फोटो-वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेजी

दिल्ली के आर्मी कैंट क्षेत्र, सभी रेलवे स्टेशन, जीआरपी, आरपीएफ और मुंबई के रेलवे स्टेशन, डिफेंस क्षेत्र व अन्य प्रमुख संवेदनशील स्थानों के फोटो-वीडियो और लोकेशन अपने पाकिस्तान भेजी थी। दिल्ली के कैंट रेलवे स्टेशन पर छह महीने पहले सुहेल ने सोलर बेस्ड कैमरा लगाया था, जो सीधे पाकिस्तान में नंबर पर लाइव फीडिंग दे रहा था। वीडियो और फोटो बनाकर भेजने के लिए आरोपियों को पांच से लेकर 20 हजार रुपये तक मिलते थे। इनके मोबाइलों से मिले अन्य लोगों के नंबरों की भी जांच की जा रही है।

सुहेल ने शामिल किए अन्य सदस्य

सुहेल और अन्य आरोपी राज वाल्मीकि की दोस्ती दिल्ली थी। दोनों ने सालभर पहले होटल और ढाबों पर साथ काम भी किया था। सूत्रों के मुताबिक, राज और सुहेल ने नौकरी छोड़ दी और सुहेल मेरठ चला गया। राज के रुपयों की जरूरत बनाते पर उसने लालच देकर उसे अपने साथ जोड़ लिया।

वहीं, बाद में प्रवीन, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार और इरम भी उससे जुड़ गई। सुहेल पाकिस्तान के संपर्क में कैसे आया, इसकी जांच चल रही है।

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़े हैं सभी

सभी आरोपी शुरुआत में सुहेल को वीडियो और फोटो भेजते थे। बाद में पाकिस्तान से सभी से संपर्क किया गया और सभी को जोड़कर वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। ग्रुप में ही जरूरी निर्देश इन्हें दिए जाते थे।

यह भी पढ़ें- देशभर में आतंकी हमलों की साजिश नाकाम, गाजियाबाद से ISI को भेजी जा रही थी सूचना; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से पार्सल भेजे जाने की बात भी जांच में सामने आई है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि पार्सल में क्या आता था और उसे कहां-कहां पहुंचाया गया है।