विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी और वेव सिटी में रेड अलर्ट, गाजियाबाद में 13 दिन बाद गोविंदपुरम की हवा भी हुई 'खराब', AQI 279 पार

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:46 PM (IST)

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में 13 दिन बाद हवा खराब श्रेणी में आ गई है, जबकि लोनी और वेव सिटी अभी ...और पढ़ें

गोविंदपुरम की हवा भी हुई खराब। जागरण

गोविंदपुरम की हवा भी हुई खराब। जागरण

HighLights

  1. गोविंदपुरम की हवा 13 दिन बाद खराब श्रेणी में पहुंची।

  2. लोनी और वेव सिटी का एक्यूआई रेड जोन में बरकरार।

  3. गाजियाबाद जिले का औसत एक्यूआई 279 दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में गोविंदपुरम क्षेत्र के लोगों को बीते 13 दिनों से प्रदूषण से राहत मिली हुई थी, लेकिन शनिवार को यहां की हवा भी खराब हो गई।

वहीं, लोनी व वेव सिटी की हवा रेड जोन में अब भी है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। वहीं, आसमान में भी स्माग व धुंध छाई रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार दोपहर को जिले का एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। जिले की हवा बीते सात दिनों से खराब श्रेणी में बरकरार है। गोविंदुपरम का एक्यूआई शुक्रवार को 152 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था, जो शनिवार को 86 अंक बढ़कर 238 तक पहुंच गया।

वहीं, लोनी का एक्यूआई 328 और वेव सिटी का 315 रहा, जबकि इंदिरापुरम, न्यू तहसील लोनी, संजय नगर व वेद विहार की हवा भी खराब श्रेणी में ही रही।

इसके बाद भी इंदिरापुरम, साहिबाबाद साइट-चार, बालाजी विहार, जीटी रोड समेत विभिन्न मुख्य मार्गों पर दिनभर धूल उड़ती रही। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर में भी आग लगती रही। वहीं सड़कों के किनारे खुले में पड़ी निर्माण सामग्री से वाहन चालकों को परेशानी हुई।

स्टेशनों के एक्यूआई की स्थिति
क्षेत्र एक्यूआई
गोविंदपुरम 238
इंदिरापुरम 288
लोनी 328
न्यू तहसील लोनी 267
संजय नगर 293
वेद विहार 226
वेव सिटी 315

सभी क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है, जो भी ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने पाया गया उस पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। - अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।