गाजियाबाद में पासपोर्ट फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, पांच ACP की जिम्मेदारी में फेरबदल
गाजियाबाद में पासपोर्ट फर्जीवाड़े के बाद पुलिस आयुक्त ने पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अमित सक्सेना को ...और पढ़ें
-1770109296332_v-1770287007470_m.webp)
पासपोर्ट फर्जीवाड़ा मामले में पांच एसीपी की जिम्मेदारी में फेरबदल। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त ने पांच एसीपी की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है।
भोजपुर थाना क्षेत्र में पासपोर्ट फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना को हटाकर एसीपी क्राइम बनाया गया है। इसकी जगह एसीपी क्राइम भास्कर वर्मा को एसीपी मोदीनगर का चार्ज दिया गया है।
एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद को एसीपी नंदग्राम का चार्ज दिया गया है। जबकि इसी पद से उपासना पांडेय को एसीपी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी को एसीपी ट्रैफिक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- चौथी बहन को भी बनाना चाहती थीं कोरियन लवर, मार पड़ी तो मान लिया दुश्मन...; तीसरी पत्नी को लेकर गहराया रहस्य
