विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: गर्मी में बसों के AC तोड़ रहे 'दम', यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी

Published: Sat, 14 Mar 2026 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2026 11:30 PM (IST)

गाजियाबाद में परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों के एसी गर्मी में खराब हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी ...और पढ़ें

कौशांबी डिपो में एसी के मेंटेनेंस के लिए खड़ी बस। जागरण

कौशांबी डिपो में एसी के मेंटेनेंस के लिए खड़ी बस। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राहुल कुमार, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। परिवहन निगम के पास वातानुकूलित बसें तो हैं, लेकिन यात्रियों को इन बसों में साधारण बसों से भी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को ले जाते हुए बसों के एसी खराब हो रहे हैं।

वहीं, इस माह में अभी तक 20 से अधिक चलती हुई बसों के एसी खराब हुए हैं। इनमें से कई बसें ऐसी हैं, जिनके कई बार एसी खराब हुए। इस पर यात्रियों को टिकट के रुपये वापस करने पड़े। अधिकारियों की लापरवाही से एक तरफ गर्मी में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, दूसरी ओर परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

वातानुकूलित बसों का संचालन प्रभावित

बताया गया कि रूट पर संचालित होती हुई वातानुकूलित बसों के एसी में कभी वायरिंग खराब हो रही है तो कभी कूलिंग न होने की समस्या आ रही है। सबसे अधिक खराबी पुरानी बसों में आ रही है। इससे गाजियाबाद रीजन के कौशांबी व साहिबाबाद डिपो की वातानुकूलित बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

कई शहरों का संचालन प्रभावित

साहिबाबाद डिपो में वर्तमान में 41 एसी बसें हैं। गर्मी शुरू होते ही साहिबाबाद डिपो की बसों के एसी खराब होने की समस्या आ रही है। जबकि यहां का रखरखाव करीब एक वर्ष पहले ही निजी एजेंसी को इस उद्देश्य से सौंपा गया है, जिससे बसों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। इस माह 11 बसों के एसी यात्रियों को ले जाते हुए खराब हुए हैं। इससे कई शहरों का संचालन प्रभावित है।

वहीं, कौशांबी डिपो में कुल 17 बसें हैं। रूटों पर जाते हुए अभी तक बसों के एसी में 10 बार समस्या आई है। अधिकारियों का कहना है कि एसी खराब होने पर ठीक कराकर संचालन शुरू करा दिया जाता है। जो बची हुई बसें हैं उनका मेंटेनेंस कराया जा रहा है।

केस-एक

जनरथ बस पर तैनात परिचालक ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि 10 मार्च को बस कानपुर से कौशांबी डिपो के लिए आ रही थी। बस में सवार सभी 32 यात्रियों के टिकट भी बना दिए गए थे। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद ही एसी ने काम करना बंद कर दिया। इस पर यात्री झगड़ा करने लगे। परिचालक ने इसकी सूचना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दी।

यह भी पढ़ें- एलपीजी संकट: गाजियाबाद की महाराजा अग्रसेन रसोई बंद, गरीबों को नहीं मिलेगा 10 रुपये में भोजन

केस-दो

सात मार्च को कौशांबी डिपो से एसी बस गोरखपुर के लिए रवाना हुई। गोरखपुर पहुंचने से पहले ही बस का एसी चलते-चलते बंद हो गया। बस में करीब 40 यात्री थे। बस गोरखपुर पहुंचने वाली थी कि एसी खराब हो गया। इस पर यात्रियों ने बस को रुकवा दिया और किराए के रुपये वापस मांगने लगे इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजना पड़ा।

डिपो का नाम कुल एसी बसें
कौशांबी डिपो 17
साहिबाबाद डिपो 41
कुल एसी बसें 58

वातानुकूलित बसों के एसी का मेंटेनेंस कार्य जारी है। अगर कोई कमी आ रही है तो उसे दूर किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। - राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, साहिबाबाद डिपो