विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलपीजी संकट: गाजियाबाद की महाराजा अग्रसेन रसोई बंद, गरीबों को नहीं मिलेगा 10 रुपये में भोजन

Published: Sat, 14 Mar 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में महाराजा अग्रसेन रसोई एलपीजी न मिलने के कारण शनिवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। ...और पढ़ें

महाराजा अग्रसेन रसोई को शनिवार से बंद कर दिया गया है।

महाराजा अग्रसेन रसोई को शनिवार से बंद कर दिया गया है।

HighLights

  1. एलपीजी न मिलने से महाराजा अग्रसेन रसोई बंद।

  2. गाजियाबाद में 800 लोगों को मिलता था 10 रुपये में भोजन।

  3. कॉमर्शियल गैस आपूर्ति सामान्य होने पर फिर खुलेगी रसोई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एलपीजी न मिलने के कारण डायमंड कट के पास संचालित होने वाली महाराजा अग्रसेन रसोई को शनिवार से बंद कर दिया गया है। रसोई के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है कि एलपीजी न मिलने के कारण 14 मार्च से अनिश्चितकाल तक के लिए रसोई को बंद किया गया है।

महाराजा अग्रसेन रसोई का संचालन करने वाले वीके अग्रवाल ने बताया कि रसोई में जरूरतमंद लोगों को महज दस रुपये में चावल, सब्जी, रोटी, दाल और अचार दिया जाता है। लगभग 800 लोग यहां पर रोजाना खाना खाने आते हैं। इस रसोई का संचालन आठ साल किया जा रहा है।

कोरोना काल में इस रसोई से जरूरतमंद लोगों के पास तक खाने के पैकेट निशुल्क भेजे गए थे। अब कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है, ऐसे में रसोई का संचालन करना मुश्किल हो गया है। इस वजह से रसोई का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य होने पर रसोई का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में देश विरोधी साजिश का पर्दाफाश: महिला लीडर समेत 6 गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे खुफिया जानकारी