विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 8.47 करोड़ से बन रहा नाला, इन 10 क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी राहत

Published: Mon, 26 Jan 2026 09:31 AM (IST)

गाजियाबाद में 8.47 करोड़ रुपये की लागत से 820 मीटर लंबे नाले का निर्माण हो रहा है। कैला भट्टा से ...और पढ़ें

सिटी जोन में महामाया स्टेडियम के पीछे बनने वाले बायोडायवर्सिटी पार्क के पास नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा नाला। सौ. नगर निगम

सिटी जोन में महामाया स्टेडियम के पीछे बनने वाले बायोडायवर्सिटी पार्क के पास नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा नाला। सौ. नगर निगम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कैला भट्टा से पोस्टमॉर्टम हाउस तक 820 मीटर नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस नाले के बनने से 10 क्षेत्रों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नगर निगम 8.47 करोड़ नाले का निर्माण करा रहा है।

नाले की चौड़ाई 5.90 और गहराई 4.55 मीटर है। शहर की आबादी से दूर यह नाला बनाया जा रहा है। वार्ड संख्या 12 डसना गेट, वार्ड संख्या 59 पुराना शहर चंद्रपुरी, वार्ड संख्या 69 लोहिया नगर, वार्ड संख्या 19 पटेल नगर शिब्बन पुरा, वार्ड संख्या नौ बोझा, वार्ड संख्या 92,93, 95 कैला भट्टा, वार्ड संख्या आठ मालीवाड़ा क्षेत्र में नाला निर्माण होने के बाद जलभराव नहीं होगा।

हल्की वर्षा होने पर भी इन क्षेत्रों में पानी भर जाता है। लंबे समय से ये लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। इस नाले के बनने से सिटी जोन के अधिकांश क्षेत्र के साथ-साथ मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र को भी नाला निर्माण से फायदा होगा।

रविवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक द्वारा निरीक्षण के दौरान चल रहे नाला निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और तेजी से कार्य करने के लिए निर्देश दिए।