गाजियाबाद में जर्जर स्कूल भवनों से मिलेगी बच्चों को राहत, 12 विद्यालयों में बनेंगे नए भवन
गाजियाबाद में 12 परिषदीय विद्यालयों को जर्जर भवनों से मुक्ति मिलेगी और नए भवन बनाए जाएंगे, जबकि 12 अन्य विद्यालयों ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
गाजियाबाद के 12 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण होगा।
12 अन्य विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्ष बनेंगे।
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी विद्युत विभाग को सौंपी गई है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों में जर्जर भवन और कक्षों की कमी की समस्या दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही 12 विद्यालयों को जर्जर इमारतों से छुटकारा मिलेगा।
इन विद्यालयों में नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। निर्माण की जिम्मेदारी विद्युत विभाग को दी गई है। वहीं, 12 अन्य विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।
जर्जर भवनों के कारण कई विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अजबपुर मंगावली स्थित विद्यालय की इमारत जर्जर होने के कारण यहां रामलीला मैदान में कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही हैं।
विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुरक्षा
ऐसे में नए भवन का निर्माण होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के विद्यालयों में भवनों की स्थिति का आकलन कराया गया था।
यह भी पढ़ें- अब हाईटेक होंगे यूपी के प्राइमरी स्कूल, 300 करोड़ की लागत से 14000 से ज्यादा विद्यालय होने जा रहे स्मार्ट
यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बेसिक शिक्षा पर फोकस: प्राइमरी स्कूलों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, TLM के लिए 56.36 करोड़ जारी
इसमें जर्जर भवनों को चिह्नित करने के साथ ही जहां विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कक्ष कम हैं, वहां अतिरिक्त कक्ष निर्माण की जरूरत भी सामने आई। इसी क्रम में जिन विद्यालयों में ज्यादा समस्या है वहां पर 12 विद्यालयों में नए भवन और 12 अन्य विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष बनाने की योजना तैयार की गई है।
जिन विद्यालयों में ज्यादा समस्या है ऐसे 12 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण होना है। इसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग को दी गई है। जल्दी ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
- ओपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद
