विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम योजना के अधूरे फ्लैट्स होंगे पूरे, GDA नागरिकों से मांगी राय; लिंक जारी

Published: Wed, 24 Jun 2026 09:02 PM (IST)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम की अधूरी ग्रुप हाउसिंग परियोजना को पूरा करने के लिए डिमांड सर्वे शुरू किया ...और पढ़ें

जीडीए अब अधूरी ग्रुप हाउसिंग को पूरी करेगा। फोटो: आर्काइव

जीडीए अब अधूरी ग्रुप हाउसिंग को पूरी करेगा। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम योजना में वर्षों से अधूरी पड़ी ग्रुप हाउसिंग परियोजना को पूर्ण कराने के लिए नागरिकों से राय लेना शुरू कर दिया है। निर्माणाधीन कार्यालय के सामने इस योजना के विकास एवं विक्रय को लेकर जीडीए की ओर से डिमांड सर्वे शुरू किया गया है।

जीडीए अधिकारियों के अनुसार उक्त ग्रुप हाउसिंग योजना में कुल 198 आवासीय फ्लैट प्रस्तावित हैं। इन फ्लैटों का क्षेत्रफल 126 वर्गमीटर एवं 131 वर्गमीटर रखा गया है। वर्तमान में परियोजना अनफिनिश्ड अवस्था में है।

जीडीए ने कराया सर्वे 

इसे आमजन की आवश्यकताओं एवं बाजार की मांग के अनुरूप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीडीए ने यह सर्वे कराया है। डिमांड सर्वे के माध्यम से इच्छुक नागरिकों से फ्लैटों के संबंध में उनकी रुचि, प्राथमिकताओं एवं संभावित मांग की जानकारी ली जा रही है।

इसके साथ ही विभिन्न विकल्पों एवं संभावित मूल्य श्रेणियों पर भी नागरिक अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त जनमत एवं मांग के विश्लेषण के आधार पर ही परियोजना को पूर्ण कराने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

जीडीए के अनुसार मांग के विश्लेषण के उपरांत परियोजना को पूर्ण कराने के लिए दो विकल्पों पर निर्णय लिया जाएगा। पहला विकल्प पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी माडल के माध्यम से विकास कराना है।

जबकि दूसरा विकल्प गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा स्वयं निर्माण कार्य पूर्ण कराकर फ्लैटों को विक्रय हेतु उपलब्ध कराना है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में डिमांड सर्वे में भाग लेकर अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कराएं, ताकि परियोजना का विकास वास्तविक मांग एवं जन अपेक्षाओं के अनुरूप किया जा सके। इस योजना का https://gdaghaziabad.in/demand_survey/index_without_field.php जीडीए की ओर से डिमांड सर्वे लिंक भी जारी किया गया है।

- नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम, ढाबों पर भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में फायर सुरक्षा में लापरवाही व अवैध रूप से संचालित 67 शिक्षण संस्थान दो दिनों में सील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।