जीडीए ने सील किया गोदाम
जीडीए ने सील किया नक्शे प्लॉटजीडीए ने सील किया नक्शे प्लॉटजीडीए ने सील किया नक्शे प्लॉटजीडीए ने सील किया नक्शे प्लॉटजीडीए ने सील किया नक्शे प्लॉटजीडीए ने सील किया नक्शे प्लॉटजीडीए ने सील किया नक्शे प्लॉटजीडीए ने सील किया नक्शे प्लॉट
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम :
इंदिरापुरम विधायक कॉलोनी में जीडीए की टीम रिहायशी इलाके में नक्शे के विपरीत एक प्लॉट में खुले गोदाम को सील किया है। इसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों में रोष है। बुधवार दोपहर को जीडीए की टीम इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी में पहुंची। यहां पर जीडीए की टीम पहुंची और बेसमेंट में चल रहे गोदाम को सील कर दिया गया।
अधिकारियों का कहना है कि नक्शे के विपरीत बिल्डिग में निर्माण किया गया है। जहां पर दुकानें बनी हैं वह जगह नक्शे में पार्किंग की दिखाई गई है। इसको लेकर कई बार मालिक को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी गोदाम बंद नहीं हुआ। इस पर जीडीए की टीम मौके पर पहुंची और गोदाम को सील कर दिया। जीडीए के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि अवैध रूप से निर्माण किया गया था। इस पर यह कार्रवाई की गई है। आगे भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी।