विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में प्लॉट और दुकान खरीदने का मौका, GDA की नीलामी 12 नवंबर को, 5 तक करें आवेदन

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:23 AM (IST)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) 12 नवंबर को विभिन्न योजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत संपत्तियों की नीलामी करेगा।

GDA की संपत्तियों की नीलामी 12 नवंबर को।

GDA की संपत्तियों की नीलामी 12 नवंबर को।

HighLights

  1. जीडीए की संपत्ति नीलामी 12 नवंबर को होगी।

  2. आवासीय, व्यावसायिक भूखंड और दुकानें उपलब्ध होंगी।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत संपत्तियों की नीलामी 12 नवंबर को होगी। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में सुबह 11 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें शामिल होने के इच्छुक लोग पांच नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

नीलामी में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के साथ दुकानें भी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग, मिक्स्ड लैंड यूज, होटल-रेस्टोरेंट, स्कूल-कॉलेज और अस्पताल व हेल्थ सेंटर के लिए भूखंड उपलब्ध होंगे। इससे घर बनाने के साथ कारोबार और संस्थागत गतिविधियों के लिए जमीन लेने के इच्छुक लोगों को भी विकल्प मिलेंगे।

कई योजनाओं में संपत्तियां उपलब्ध

जीडीए की नीलामी में मधुबन बापूधाम, इंदिरापुरम, कोयल एन्क्लेव, वैशाली, कौशांबी और कर्पूरीपुरम समेत विभिन्न योजनाओं की संपत्तियां शामिल हैं। भूखंडों की श्रेणी के अनुसार इच्छुक लोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

आप संपत्तियों का विवरण, नीलामी की शर्तें और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जीडीए की आधिकारिक वेबसाइट gdaghaziabad.in पर उपलब्ध है। इच्छुक लोग हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

-प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए

नीलामी से जुड़ी खास जानकारी

नीलामी की तिथि: 12 नवंबर 2026
समय: सुबह 11 बजे से
स्थान: हिंदी भवन, लोहिया नगर
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 नवंबर 2026
वेबसाइट: gdaghaziabad.in

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद हरनंदीपुरम योजना: 500 एकड़ जमीन का बैनामा पूरा, RERA पंजीकरण के बाद GDA जल्द करेगा लॉन्च