विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 350 प्लॉट के लिए आए 42000 आवेदन, ड्रा में असफल आवेदकों को लौटाई जा रही जमा राशि

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:55 AM (IST)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना के असफल आवेदकों को अब उनकी जमा राशि वापस मिलनी ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. जीडीए मधुबन बापूधाम योजना के असफल आवेदकों को राशि वापसी।

  2. 42 हजार से अधिक आवेदकों को भूखंड नहीं मिलने पर वापसी।

  3. जमा धरोहर राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जीडीए की मधुबन बापूधाम में अपनी जमीं अपना आसमान आवासीय भूखंड योजना में कुल 350 आवासीय भूखंडों के लिए 42 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।

ड्रा होने के बाद भूखंड पाने में असफल आवेदक अपनी जमा राशि को वापस पाने का इंतजार कर रहे थे। जीडीए ने ऐसे आवेदकों की धरोहर राशि को उनके बैंक खातों में वापस लौटाना शुरू कर दिया है।

जीडीए ने अपनी जमीन, अपना आसमान योजना के तहत सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते हुए 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के विभिन्न आकार के भूखंड उपलब्ध कराए थे।

आरक्षण का भी था प्राविधान

प्राधिकरण की ओर से भूखंडों की कीमत 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई थी। योजना में एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षण का भी प्रविधान था।

जीडीए अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भूखंड पाने में असफल रहे आवेदकों की ओर से जमा की गई राशि को बैंक खातों के माध्यम से वापस लौटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आशियाना बनाने का मौका, मधुबन बापूधाम में GDA नीलाम करेगा प्लॉट; 25 सितंबर तक करें आवेदन

यह भी पढ़ें- 10 साल बाद बदलेगी गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम की तस्वीर, 2.5 करोड़ से बिछेगी सीवरेज लाइन