विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19 और 20 अगस्त को होगी मधुबन बापूधाम योजना के 350 प्लॉटों की ई-लॉटरी, कैसे घर बैठे देख सकते हैं आप?

Published: Sun, 16 Aug 2026 08:21 AM (IST)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 भूखंडों की ई-लॉटरी 19 और 20 अगस्त को होगी। 42,500 ...और पढ़ें

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्यालय।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्यालय।

HighLights

  1. 350 भूखंडों की ई-लॉटरी 19 और 20 अगस्त को।

  2. 42,500 से अधिक आवेदकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग।

  3. जीडीए ने पारदर्शिता के लिए की व्यापक व्यवस्था।

शाहनवाज अली, गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बहुप्रतीक्षित मधुबन बापूधाम आवासीय योजना अपनी जमीन, अपना आसमान के तहत 350 भूखंडों की लॉटरी अब पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। 19 और 20 अगस्त को होने वाली इस लॉटरी को आवेदक अपने घर बैठे लाइव देख सकेंगे। इसके लिए जीडीए ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रक्रिया देखने के लिए लिंक जारी करेगा। मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लॉटरी का सीधा प्रसारण व्यवस्था रहेगी।

आवासीय योजना में विभिन्न श्रेणी और आकार के 350 भूखंडों के लिए रिकॉर्ड 42 हजार 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बड़ी संख्या में आवेदकों के कारण सभागार में सभी लोगों की मौजूदगी संभव नहीं थी। इसे देखते हुए जीडीए ने पहली बार व्यापक स्तर पर लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की है, ताकि प्रत्येक आवेदक पूरी प्रक्रिया को वास्तविक समय में देख सके।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार लॉटरी पूरी तरह कंप्यूटरीकृत प्रणाली से निकाली जाएगी। प्रक्रिया के दौरान सभी पात्र आवेदनों का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा और चयन निर्धारित साफ्टवेयर के माध्यम से होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, जिससे किसी प्रकार के विवाद या संदेह की स्थिति न रहे।

19 व 20 अगस्त को होगा ई-लॉटरी ड्रा

जीडीए की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 भूखंडों के लिए ई-लॉटरी 19 व 20 अगस्त को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में सुबह 11.30 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें 42 हजार से अधिक आवेदकों के भाग्य का फैसला होगा। इसमें 19 अगस्त को श्रेणी ए, बी, सी और डी के आवेदकों के लिए ई-लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं, 20 अगस्त को एफ, जी, एच और आइ पाकेट के भूखंडों की ई-लॉटरी प्रक्रिया होगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर मांगी 4000 रुपये की रिश्वत, सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जवाब वायरल

अपर सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित

ई-लॉटरी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उपाध्यक्ष के निर्देश पर अपर सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति में जिला प्रशासन, विद्युत विभाग, जीडीए के मुख्य अभियंता, संबंधित जोन प्रभारी, मुख्य नगर नियोजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

सभी आवेदकों से विशेष अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या बिचौलियों के झांसे में न आएं। लॉटरी से जुड़ी किसी भी सूचना या परिणाम के लिए केवल जीडीए के आधिकारिक पोर्टल पर 18 अगस्त को जारी लिंक का ही उपयोग करें। कंप्यूटरीकृत ई-लॉटरी प्रणाली से सभी पात्र आवेदकों के लिए पारदर्शिता बरती गई है।


-

- प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए