GDA लाया इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी में प्लॉट्स खरीदने का बेहतरीन मौका; आज ही करें अप्लाई
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी सहित प्रमुख क्षेत्रों में 60 से अधिक भूखंडों की नीलामी की ...और पढ़ें

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
HighLights
जीडीए 7 सितंबर को 60 से अधिक भूखंडों की नीलामी करेगा।
इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी में आवासीय, व्यावसायिक भूखंड शामिल।
आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026, ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जनपद के रिहायशी क्षेत्रों में जमीन खरीदने की योजना बनाने वालों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने एक बेहतरीन योजना लेकर आया है। जीडीए के ओर से जारी किए गए भूखंडों की नीलामी सात सितंबर को होगी। नीलामी में इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, कोयल एन्क्लेव, कर्पूरीपुरम और ब्रिज विहार समेत कई प्रमुख योजनाओं की संपत्तियां शामिल हैं।
60 से ज्यादा भूखंडों पर लगेगी बोली
नीलामी में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के साथ दुकान, कन्वीनियेंट शॉपिंग, ग्रुप हाउसिंग, ओल्ड एज होम, सामुदायिक केंद्र, स्कूल और अस्पताल के लिए आरक्षित भूखंड भी शामिल किए गए हैं। अपर्क सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया इंदिरापुरम न्यायखंड-1 में 27 व्यावसायिक भूखंड नीलामी में रखे गए हैं। इंदिरापुरम विस्तार ब्लाक-ए में 19 आवासीय और दो व्यावसायिक भूखंड समेत 60 से अधिक संपत्तियां सामान्य श्रेणी में शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि आज
नीलामी में शामिल होने के लिए ब्रोशर की बिक्री और पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक आवेदक जीडीए की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन ब्रोशर एचडीएफसी बैंक, आरडीसी राजनगर से प्राप्त किया जा सकता है।
कब और कहां होगी नीलामी
- सात सितंबर 2026
- सुबह 11 बजे
- हिंदी भवन, लोहियानगर, गाजियाबाद
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एयरोसिटी की तैयारी तेज, 200 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिसूचना पर सबकी 'नजर'
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पोलियो वायरस मिलने के 2 महीने बाद WHO अलर्ट, 5 देशों के 21 अधिकारियों की टीम ने शुरू की जांच
