विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में GDA की टीम ने चार कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण, अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:23 PM (IST)

जीडीए ने मंगलवार को मुरादनगर में अलग-अलग स्थानों पर चार अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किया। नबीपुर बंबा मार्ग और ...और पढ़ें

जीडीए की टीम ने चार कॉलोनियों में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।

जीडीए की टीम ने चार कॉलोनियों में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।

HighLights

  1. जीडीए ने मुरादनगर में चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया।

  2. नबीपुर बंबा मार्ग और शोभापुर गांव में हुई कार्रवाई।

  3. कॉलोनाइजरों के विरोध के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण।

संवाद सहयोगी, मुरादनगर। जीडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुरादनगर में अलग अलग स्थान पर चार कॉलोनियों में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। प्रवर्तन क्षेत्र के 2 के प्रभारी के नेतृत्व में जीडीए की टीम नबीपुर बंबा मार्ग पर कार्रवाई करने पहुंची।

यहां गांव के निकट जमीन पर राजकुमार और दुष्यंत द्वारा जमीन पर अवैध तरीके से किए प्लॉटिंग और और साथ ही नाले की जमीन को भी अपने निर्माण में मिला लिया था। जीडीए की टीम ने बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तिकरण कराया। इसके बाद टीम ने शोभापुर गांव के निकट विकास और काजू चौधरी द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी पर भी ध्वस्तीकरण किया।

कॉलोनाइजरों व उनके समर्थकों कार्रवाई का विरोध किया

कॉलोनाइजारों ने साइट पर बिना मंजूरी के चिनाई, सड़कें और बाउंड्रीवॉल बना ली थीं। सभी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कॉलोनाइजरों व उनके समर्थकों कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते सफल नहीं हो सके। अधिकारियाें का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में डीएमई पर ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक तो टकराई कार, एक की मौत; छह घायल