Move to Jagran APP

एनडीआरएफ जवानों ने धूमधाम के साथ किया गणपति का विसर्जन

बटालियन के मीडिया प्रभारी वसंत पावड़े ने बताया कि एनडीआरएफ ने गणेश चतुर्थी पर उनकी मूर्ति की स्थापना की थी। तभी से बटालियन में हर रोज विधि-विधान के साथ गणपति की पूजा की जा रही थी। शनिवार रात एनडीआरएफ जवानों के परिजन भी अंतिम आरती में शामिल हुए थे। रविवार शाम चार बजे डीजे व ढोल ताशे के साथ गणपति विसर्जन की यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा बटालियन से निकलकर कमला नेहरूनगर स्थित एनडीआरएफ के स्टाफ क्वॉर्टर पहुंची। यहां से डासना गंगनहर की ओर रवाना हुई। इस दौरान जवान गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते रहे। रात करीब आठ बजे गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 07:46 PM (IST)
एनडीआरएफ जवानों ने धूमधाम के साथ किया गणपति का विसर्जन
एनडीआरएफ जवानों ने धूमधाम के साथ किया गणपति का विसर्जन

जासं, गाजियाबाद : कमला नेहरूनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ के जवानों ने धूमधाम के साथ रविवार रात गणपति भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया। परंपरागत तरीके से ढोल-नगाड़ों के धुन पर नाचते हुए बटालियन से विसर्जन का शुभारंभ हुआ। चार बजे से शुरू हुई यात्रा डासना नहर में रात आठ बजे संपन्न हुई। सभी ने श्रद्धा व आस्था के साथ गणपति भगवान को विदाई दी। इस दौरान बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

loksabha election banner

बटालियन के मीडिया प्रभारी वसंत पावड़े ने बताया कि एनडीआरएफ ने गणेश चतुर्थी पर उनकी मूर्ति की स्थापना की थी। तभी से बटालियन में हर रोज विधि-विधान के साथ गणपति की पूजा की जा रही थी। शनिवार रात एनडीआरएफ जवानों के परिजन भी अंतिम आरती में शामिल हुए थे। रविवार शाम चार बजे डीजे व ढोल ताशे के साथ गणपति विसर्जन की यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा बटालियन से निकलकर कमला नेहरूनगर स्थित एनडीआरएफ के स्टाफ क्वार्टर पहुंची। यहां से डासना गंगनहर की ओर रवाना हुई। इस दौरान जवान गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते रहे। रात करीब आठ बजे गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.