हरनंदी में आया गंगाजल, आज सूर्य को देंगे अर्ध्य
खरना पर्व संपन्न होने के साथ ही आज अर्ध्य के समय शहर में आस्था का जनसैलाब दिखेगा। इसके साथ ही हरनंदी नदी में गंगा जल भी आ गया। जिसके बाद सोमवार को दिन भर घाटों में सांध्य कालीन अर्ध्य की तैयारी चलती रही। निगम के अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : खरना पर्व संपन्न होने के साथ ही आज अर्ध्य के समय शहर में आस्था का जनसैलाब दिखेगा। इसके साथ ही हरनंदी नदी में गंगा जल भी आ गया। जिसके बाद सोमवार को दिन भर घाटों में सांध्य कालीन अर्ध्य की तैयारी चलती रही। निगम के अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।
छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं ने सोमवार को खरना पर्व मनाया। घरों में पूजन के साथ ही खीर-रोटी का प्रसाद बनाया गया। इसके बाद से व्रतियों का लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। अगले दो दिन घाटों पर पूजा होगी और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। शहर में करीब 55 अन्य स्थानों कॉलोनियों के पार्को, मंदिर परिसर, हरित पट्टी, पानी टंकी परिसरों में छठ के लिए अस्थायी घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और बैठने की व्यवस्था की गई है। मिथिलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष पवन झा ने बताया हरनंदी में गंगाजल आ गया है। घाट पर सफाई आदि का काम भी तेजी से चल रहा है। मच्छर न काटे इसके लिए फा¨गग की मांग की जाएगी। भटके बच्चों के लिए लगेगा कैंप
वहीं पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि ¨हडन नदी पर गायत्री मंदिर के पास कैंप लगाया जाता है। इसमें भीड़ में खो जाने वाले बच्चों व अन्य लोगों की सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है, वहीं प्राथमिक उपचार एवं यातायात के लिए वालंटियर भी लगाए जाते हैं। इन स्थानों पर भगवान भास्कर को देंगे अर्ध्य
राजनगर एक्सटेंशन के केडीपी सोसाइटी में एओए अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि स्वि¨मग पूल पर बनने वाले घाट को केले के पत्ते, गुलाब, गेंदा और सूरजमुखी आदि फूलों से सजाया गया है। विवेकानंद नगर में शिव मंदिर के पास घाट बनाया गया है। वहां छोटा सा तालाब बना कर छठ पूजा की जाएगी। बुलंदशहर इंडस्ट्रीयल एरिया के एक पार्क में छोटा घाट बनाया गया है ताकि वहां आसपास रहने वाले लोग पूजा कर सकें। विजयनगर के एक पार्क में पूजा के लिए व्यवस्था की गई है। नंदग्राम मोड़ पर अस्थाई घाट बनाया गया है ताकि वहां एक बड़ी आबादी इस घाट पर पूजा कर सके। शास्त्री नगर, चिरंजीव विहार में रेलवे लाइन के पास घाट बनाया गया है। क्रा¨सग रिपब्लिक में भी छठ पूजा के लिए घाट बना कर व्यवस्था की गई है। नंदग्राम के पास हरनंदी पर तैयार किया गया छठ घाट
नंदग्राम के पास और करहेड़ा कट तक हरनंदी नदी पर बनाए गए दीन दयालपुरी घाट पर छठ पर्व मनाया जाएगा। इस घाट पर करीब छह से सात हजार श्रद्धालुओं द्वारा अर्ध्य देने की संभावना है। प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है। छठ पूजा समिति के दो गोताखोर मौके पर मौजूद रहेंगे।