सम्मोहित कर महिला से गहने ठगे
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में दो युवकों ने एक महिला क
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में दो युवकों ने एक महिला को सम्मोहित कर गहने ठग लिए। महिला के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
सूर्यनगर की सुनीता मंगलवार शाम को बाजार से घर जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें रोका और बात करने लगे। युवक ने कहा कि वह उनके बेटे के दोस्त हैं। सुनीता से एक युवक ने बात करनी शुरू कर दी। इस दौरान सुनीता को सम्मोहित कर युवकों ने उनकी अंगूठी और चेन उतरवा ली। इसके बाद सुनीता घर चली गईं। 15 मिनट बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। देर रात उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में बताया। एसएचओ ¨लक रोड प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।