जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में गाजियाबाद के चार खिलाड़ी चयनित
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के जूनियर बालक हॉकी के चार खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल में चयन हुआ है। उक्त खिलाड़ी झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी ने बताया कि मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय ट्रायल में मेरठ बुलंदशहर बा
जासं, गाजियाबाद : महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के जूनियर बालक हॉकी के चार खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल में चयन हुआ है। उक्त खिलाड़ी झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी ने बताया कि मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय ट्रायल में मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व गाजियाबाद के करीब 70 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसमें जनपद के गोविद सिंह बिष्ट, भारत भारद्वाज, मयंक त्यागी व भूपेंद्र का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी झांसी में 4 से 9 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।