Move to Jagran APP

आरडीसी में किशोरों को नशा परोस रहे चार हुक्काबार सील

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आरडीसी में किशोरों को नक्शे में डुबो रहे चार हुक्का बार

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 11:38 PM (IST)
आरडीसी में किशोरों को नशा परोस रहे चार हुक्काबार सील

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आरडीसी में किशोरों को नक्शे में डुबो रहे चार हुक्का बारों को सोमवार रात जिला प्रशासन ने सील कर दिया। इससे पहले दो हुक्का बार इंदिरापुरम में सील किए जा चुके हैं। दैनिक जागरण लगातार हुक्का बारों में गैर कानूनी तरह से परोसे जा रहे नशे के खिलाफ समाचारीय अभियान छेड़े हुए है। आरडीसी के हुक्काबारों में किशोरियों को भी नशे के गर्त में धकेला जा रहा था। इसका संज्ञान लेते हुए एडीएम सिटी हिमांशु गौतम और एसपी सिटी श्लोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आगे भी खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

loksabha election banner

एडीएम सिटी ने बताया कि आरडीसी में संचालित हुक्काबार पब जी, दि गॉड फादर, जंक यार्ड और हार्टबीट को सील कर दिया गया है। इसमें बच्चे भी हुक्का पी रहे थे। किचन नहीं बनी हुई थी। इससे साफ है कि हुक्का बारों में केवल नशा परोसने का काम चल रहा था। यही हकीकत दैनिक जागरण ने खबरों के माध्यम से उजागर की थी। बताया था कि किस तरह इन हुक्का बारों में फ्लेवर के नाम पर जहरीले नशे की लत किशोर और किशोरियों में लगाई जा रही है। इससे उनका भविष्य बर्बाद होने हो जाएगा। यह भी बताया था कि किस तरह रेस्टोरेंट का लाइसेंस लेकर यह लोग गैर कानूनी तरह से इस कारोबार को चला रहे हैं। जिस पर जिला प्रशासन और पुलिस की नजर नहीं थी। किशोर और किशोरियों के भविष्य को तबाह होने से रोकने के लिए दैनिक जागरण ने नौ जनवरी से एक विशेष समाचारीय अभियान की शुरुआत की थी। जो अब तक चल रही है। सोमवार के अंक में हुक्का बार की वायरल वीडियो से संबंधित खबर को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। दैनिक जागरण का यह अभियान रंग लाया। जिला प्रशासन अब तक छह हुक्का बार सील कर चुका है। हुक्का बार में नियम विरुद्ध गतिविधियां चल रही थी। उनमें छोटे बच्चे हुक्का पी रहे थे। जबकि, यह गलत है। इस पर कार्रवाई करते हुए आरडीसी में चल रहे चार हुक्का बारों को सील कर दिया गया है। इसी तरह शहर के अन्य इलाकों में चल रहे हुक्का बारों को भी सील किया जाएगा।

- हिमांशु गौतम, एडीएम सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.