होली दहन से पूर्व निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस ने बुधवार सुबह होली दहन से पूर्व संवेदनशील इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों से होली के त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से चुनाव के दौरान शांति पूर्ण मतदान करने की अपील की। अधिकारियों ने अधिक से अधिक मतदान कर वोटिग प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया।
संवाद सहयोगी, लोनी : पुलिस ने बुधवार सुबह होली दहन से पूर्व संवेदनशील इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों से होली के त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से चुनाव के दौरान शांति पूर्ण मतदान करने की अपील की। अधिकारियों ने अधिक से अधिक मतदान कर वोटिग प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया।
क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय की अगुवाई में सुबह दस बजे शहर के मुख्य मार्गो समेत अशोक विहार, प्रेम नगर, कासिम विहार, राशिद अली गेट, ईदगाह रोड, पूजा कालोनी में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, जबरन किसी को रंग न लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से आगामी चुनाव के दिन बढ-चढकर मतदान करने की बात कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर सूची बनवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आचार संहिता का उल्लंघन होने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही। फ्लैग मार्च के दौरान जवानों को देख लोगों ने सैल्यूट कर उनका अभिवादन किया। करीब दो बजे तक शहर की अनेकों कालोनियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।