अवैध निर्माण को लेकर तीन के खिलाफ मुकदमा
अवैध निर्माण करने के आरोप में जीडीए द्वारा कविनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि जीडीए द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर दोबारा अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया था। जीडीए के प्रवर्तन जोन-4 के अवर अभियंता विजयपाल ¨सह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कविनगर पुलिस ने जोनी, मनोज कुमार और सतीश राणा के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन विकास अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जासं, गाजियाबाद : अवैध निर्माण करने के आरोप में जीडीए द्वारा कविनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि जीडीए द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर दोबारा अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया था। जीडीए के प्रवर्तन जोन-4 के अवर अभियंता विजयपाल ¨सह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कविनगर पुलिस ने जोनी, मनोज कुमार और सतीश राणा के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन विकास अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जेई के मुताबिक तीनों बिल्डरों द्वारा हरसांव में अवंतिका फेस-2 के पास दो भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। जीडीए के नियमों का उल्लंघन कर कराए जा रहे निर्माण को रोकने के लिए बीते साल ही नोटिस दिए गए थे। जवाब न मिलने पर जीडीए ने दोनों भवनों को सील कर दिया था। हाल में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों ही भवनों पर सील को तोड़कर फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।