विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के PG में पंखे से लटका मिला महिला इंजीनियर का शव, पिता की कॉल न उठने पर खुला राज

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:15 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक पीजी में महिला इंजीनियर का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस को कोई सुसाइड नोट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. महिला इंजीनियर का शव पीजी में पंखे पर लटका मिला।

  2. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

  3. मोबाइल जब्त कर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड-एक स्थित पीजी में महिला इंजीनियर का शव पंखे पर लटका हुआ मिला।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस इंजीनियर का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

पीजी में दो माह से किराये पर रह रही थी महिला

मूलरूप से शामली निवासी शिवांगी नीतिखंड-एक स्थित पीजी में दो माह से किराये पर रहती थीं। बीसीए के बाद उसने नोएडा सेक्टर-62 स्थित कंपनी में ज्वाइन किया था।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शनिवार सुबह महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पीजी केयर टेकर की मौजूदगी में गेट तोड़ा।

मामले की जांच शुरू

युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित किया गया है। मोबाइल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच ले लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्वजन की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पिता के कॉल का नहीं मिला जवाब

शिवानी शुक्रवार शाम को ड्यूटी से आने के बाद रात करीब 11 बजे खाना खाया था। शनिवार सुबह उसके पिता ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने पीजी संचालक से संपर्क किया। संचालक और अन्य युवतियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसका शव चुन्नी से पंखे पर लटका दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें- साहिबाबाद: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रातभर गुल रही बिजली, 15 हजार की आबादी गर्मी में पसीने से रही तर