Move to Jagran APP

तेज रफ्तार वैन ने रेहड़ियों को मारी टक्कर, दो घायल

थाना क्षेत्रांर्तगत कड़कड़ मॉडल के पास बृहस्पतिवार सुबह वसुंधरा की ओर से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित वैन ने दो रेहड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो रेहड़ी वाले घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है। लोगों ने वैन चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 08:40 PM (IST)
तेज रफ्तार वैन ने रेहड़ियों को मारी टक्कर, दो घायल

संवाद सहयोगी, ¨लक रोड : थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़कड़ मॉडल के पास बृहस्पतिवार सुबह वसुंधरा की ओर से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित वैन ने दो रेहड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो रेहड़ी वाले घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है। लोगों ने वैन चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha election banner

कड़कड़ मॉडल में बनवारी और मौसमी सड़क के किनारे पूड़ी-सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। सुबह करीब आठ बजे बनवारी रेहड़ी लगा चुके थे। मौसमी रेहड़ी लगा रहे थे। तभी वसुंधरा कि ओर से एक तेज रफ्तार वैन ने उनकी रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों की रेहड़ी सड़क पर पलट गई। दोनों घायल हो गए। लोगों ने वैन चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर को दोनों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा का ने बताया कि वैन चालक से पूछताछ की जा रही है। वैन चालक घायलों का खर्च उठाने को तैयार है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.