पॉलीहाउस तकनीक से खेती कर आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान: डॉ. अनंत कुमार
कटआउट फोटो नं.- 23मोदी-1 जागरण संवाददाता मोदीनगर सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने क
कटआउट: फोटो नं.- 23मोदी-1
जागरण संवाददाता, मोदीनगर:
सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर गंभीर है। कई योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार चला रही है। इनमें से एक है पॉलीहाउस तकनीक। जिसमें सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी दी जा रही हैं। पॉलीहाउस तकनीक से खेती करके किसानों गैर मौसमी सब्जी उगाकर उससे अच्छा लाभ कमा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र भी इसको लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। मुरादनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर तैनात वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान परंपरागत खेती को ज्यादा तरजीह देते हैं। ईख, धान, फल, फूल आदि की खेती को वे मौसम में ही करते हैं। जिसका किसानों को इतना अधिक भाव नहीं मिल पाता।
उन्होंने बताया कि पॉली हाउस तकनीक को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्यान विभाग से किसानों को सब्सिडी भी मिल रही है। इसमें किसान गैर-मौसमी सब्जी उगाकर उनको मंडी में बेचकर अच्छा लाभ कमाते है। जैसे मटर, टमाटर, गोभी आदि सब्जियों की खेती को उसके मौसम की बजाय किसी भी मौसम में उगा सकते हैं।
अनंत कुमार ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में पॉली हाउस तकनीक से खेती करने वाले किसानों की उपज की ज्यादा मांग है। यहां के लोग जैविक उपज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं और गैर मौसमी सब्जियों और फलों को तरजीह देते हैं। उनको भाव की अपेक्षा गुणवत्ता का ज्यादा ध्यान रहता है।