Move to Jagran APP

आधा दर्जन कालोनियों में आज तीन घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

शनिवार (आज) शहर की आधा दर्जन कालोनियों में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां के लोगों को सुबह से दोपहर तक विद्युत कटौती का सामना करना पड़ेगा। गांधीनगर उपकेंद्र जुड़े फीडरों पर आरएमयू लगाए जाने की प्रक्रिया के चलते शटडाउन रखा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 08:37 PM (IST)
आधा दर्जन कालोनियों में आज तीन घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
आधा दर्जन कालोनियों में आज तीन घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

जासं, गाजियाबाद : शनिवार (आज) को शहर की आधा दर्जन कालोनियों में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां के लोगों को सुबह से दोपहर तक विद्युत कटौती का सामना करना पड़ेगा। गांधीनगर उपकेंद्र जुड़े फीडरों पर आरएमयू लगाए जाने की प्रक्रिया के चलते शटडाउन रखा जाएगा।

loksabha election banner

शनिवार को गांधीनगर क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए आरएमयू लगाने का काम किया जाएगा। गांधीनगर उपकेंद्र से जुड़े दयानंद नगर फीडर पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और गांधीनगर फीडर पर दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसमें गांधीनगर, न्यू गांधीनगर, दयानंदनगर, तहसील, ईस्ट मॉडल टाउन और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विद्युत अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके लिए उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज करके भी इसकी जानकारी दी गई है। ताकि उन्हें शटडाउन के समय किसी समस्या का सामना न करना पड़े। आरएमयू लगने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.