Move to Jagran APP

दशहरा पूजन के साथ धूमधाम से हुआ दुर्गा मूर्ति विसर्जन

शुक्रवार को दशहरा का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय जहां लोगों ने घरों में विधिवत दशहरा पूजन किया। वहीं दुर्गा मूर्ति विसर्जन भी शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। मुरादनगर में गंगनहर के किनारे अस्थाई तालाब बनाया गया था जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने दुर्गा मूर्ति विसर्जित कर मां को विदाई दी। लोग बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए मां को विदाई देने आए थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 08:45 PM (IST)
दशहरा पूजन के साथ धूमधाम से हुआ दुर्गा मूर्ति विसर्जन
दशहरा पूजन के साथ धूमधाम से हुआ दुर्गा मूर्ति विसर्जन

जागरण संवाददाता, मोदीनगर : शुक्रवार को दशहरा का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय जहां लोगों ने घरों में विधिवत दशहरा पूजन किया। वहीं, दुर्गा मूर्ति विसर्जन भी शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। मुरादनगर में गंगनहर के किनारे अस्थाई तालाब बनाया गया था, जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने दुर्गा मूर्ति विसर्जित कर मां को विदाई दी। लोग बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए मां को विदाई देने आए थे। स्त्रह्वह्यह्यद्गद्धह्मड्ड द्वद्गद्यड्ड

loksabha election banner

व्यवस्था में एसडीएम उमाकांत तिवारी, तहसीलदार प्रकाश सिंह समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगे हुए थे। तालाब से करीब 500 मीटर दूर ही वाहनों को रोक दिया गया। वहां से श्रद्धालु पैदल मूर्तियों को लेकर तालाब में विसर्जन करने पहुंचे। जिन लोगों ने गंगनहर में मूर्ति विसर्जन का प्रयास किया, उनको पुलिसकर्मियों ने रोकने के लिए दिनभर मशक्कत की।

खास बात यह रही कि इस बार मूर्ति विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं के वाहनों को पुलिस ने एक जगह पर इकट्ठा नहीं होने दिया, जिसके चलते हाईवे पर गणपति विसर्जन की तरह जाम की स्थिति नहीं बनी। पूरे दिन हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। उधर, मोदीनगर में छठ घाट पर भी मूर्ति विसर्जन किया गया।

सीओ सुनील कुमार सिंह, एसडीएम आदित्य प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर जांच की व अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भीड़ को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश भी दिया। देहात क्षेत्र में अधिकांश लोगों ने तालाबों में मूर्ति विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों द्वारा कई जगह विशाल भंडारे के आयोजन भी किए गए, जिनमें प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने पुण्य कमाया। एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति ने बताया कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया है। पुलिस प्रशासनिक स्तर पर किए गए इंतजामों के चलते इस बार यातायात कहीं भी प्रभावित नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.