शांति का संदेश देगा दुर्गा पूजा पंडाल
दुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेश दुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेश दुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेशदुर्गा पूजा पंडाल से देंगे शांति का संदेश
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : शालीमार गार्डन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार 44वें दुर्गा पूजन का आयोजन किया जाएगा। शालीमार गार्डन के डबल टंकी के पास बने दुर्गा शक्ति पार्क में आयोजन होगा। 14 से 19 अक्टूबर तक भव्य दरबार सजेगा जिसमें मां की विशाल मूर्ति लगाने के बाद पूजन होगा।
शालीमार गार्डन पूजा समिति के सांस्कृतिक सचिव किशोर बंदोपाध्याय ने बताया है कि शालीमार गार्डन में साल 1975 से काली व दुर्गा पूजा हो रही है। 1985 से यहां लगातार दुर्गा पूजन का भी आयोजन हो रहा है। इस वर्ष सर्वधर्म समभाव और शांति का संदेश देने की थीम पर पंडाल को सजाया जाएगा। जिसके लिए कलाकारों ने अभी से काम शुरू कर दिया है। पंडाल की थीम सफेद रंग पर रहेगी जबकि इसमें हरा, भगवा और आसमानी रंग भी दिया जाएगा। इन रंगों के जरिए सभी धर्मों की एकता को भी प्रदर्शित किया जाएगा। पंडाल को सजाने के लिए कोलकाता से कारीगर आए हैं वहीं 14 तारीख की शाम होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता से बंगाली कलाकार प्रस्तुती देने आएंगे। कार्यक्रम में महापौर आशा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य मंत्री वीके ¨सह उपस्थित होंगे। दुर्गा पूजा को लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं।