कोरोना मरीजों का मनोबल बढ़ा रहे डॉक्टर
राजेंद्र नगर सेक्टर- दो स्थित ईएसआइसी कोविड-19 में डॉक्टर विनय बढ़ा रहे मरीजों का मनोबल
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
राजेंद्र नगर सेक्टर- दो स्थित ईएसआइसी कोविड-19 में डॉक्टर अपनी कठिनाइयों को दरकिनार कर कोरना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, डॉक्टर विनय सोनी इलाज के साथ मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर मनोबल बढ़ा रहे हैं। इससे मरीज जल्द बीमारी को मात देकर ठीक भी हो रहे है
झांसी के रहने वाले डॉ. विनय सोनी व उनकी पत्नी स्वेता वर्मा राजेंद्र नगर ईएसआइसी अस्पताल में डॉक्टर हैं। विनय पत्नी और बच्चों से दूर एक होटल में ठहरते और ईएसआइसी अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इलाज करने के बाद 15 दिन तक वह क्वारंटाइन रहेंगे। इसके
बाद उनकी पत्नी 15 दिन कोरोना मरीजों का इलाज करेंगी। विनय शालीमार सिटी में रहते हैं। उनका कहना है कि तीन जून को उनका बेटा सादिल तीन साल का हो रहा है, लेकिन वह कोरोना संकट में बेटे का जन्मदिन नहीं मना पाएंगे। वह, केवल वीडियो कॉल ही करेंगे, लेकिन जब देश को उनकी जरूरत है तो वह सभी समस्याओं को दरकिनार कर सेवा में जुटे हैं।
------
पीपीई किट पहनने के बाद पानी तक नहीं पीते
डॉ. विनय का कहना है कि वह उनकी ड्यूटी रात में डॉ. चंद्रकांत के साथ है। एक बार पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट (पीपीई) किट पहनने के बाद ही वह मरीजों के पास जाते हैं। करीब चार से छह घंटे तक केवल मरीजों की देखभाल करते हैं। इस दौरान उन्हें अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना होता है। डॉक्टर पानी नहीं पीते हैं। वह बाथरूम भी नहीं जाते हैं।
------
मरीजों का बढ़ाते हैं मनोबल
डॉक्टर विनय सोनी का कहना है कि मरीज रात में अकेले हो जाते हैं। वह ऐसे में वह मानसिक रूप से परेशान न हों, इसके लिए उनका मनोबल बढ़ाया जाता है। उनसे बातें कर समझा जाता है कि मरीजों के दिमाग में क्या चल रहा है। इसके बाद उनकी काउंसिलिग कर उनकी सोच को सकारात्मक किया जाता है। साथ ही मनोबल भी बढ़ाया जाता है।
-----
जिस तरह किसी जंग को जीतने के के लिए ²ढ़ मनोबल की जरूरत है, उसी तरह बीमारी को भी मात देने के लिए सकारात्मक सोच और मनोबल जरूरी है। मरीजों का इलाज करने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ाया जा रहा है।
- डॉ. विनय सोनी