गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस के 30 वर्षीय सिपाही मोहित शर्मा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस में कार्यरत 30 वर्षीय सिपाही मोहित शर्मा ने गाजियाबाद के ईशापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर ...और पढ़ें

मोहित शर्मा ने गाजियाबाद के ईशापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
HighLights
दिल्ली पुलिस के सिपाही मोहित शर्मा ने की आत्महत्या।
गाजियाबाद के ईशापुर गांव में फंदे से लटका मिला शव।
पुलिस ने जांच शुरू की, आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद (मोदीनगर)। दिल्ली पुलिस में कार्यरत 30 वर्षीय सिपाही मोहित शर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर की है, जहां सिपाही का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे
घटना के समय सिपाही के परिवार के सभी लोग एक रिश्तेदारी में गए हुए थे और घर पर मोहित अकेले थे। जब परिजन वापस लौटे, तो कमरे का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
