निर्माण कार्य की वजह से एनएच-नौ पर रहा जाम
निर्माण कार्य की वजह से बृहस्पतिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर यूपी गेट के पास जबरदस्त जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जाम में फंसे राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। एनएच-नौ पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे हिडन नहर पुल के पास निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मिट्टी की खोदाई करने लगी। इससे सड़क संकरी हो गई। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। देखते-देखते यूपी गेट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की कतार यूपी गेट के फ्लाईओवर तक पहुंच गई। जाम में फंसे लोगों ने इसकी यातायात पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने यातायात-व्यवस्था संभाली। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में सफल हुए। यहां करीब दो घंटे जाम की समस्या रही।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : निर्माण कार्य की वजह से बृहस्पतिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर यूपी गेट के पास जबरदस्त जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जाम में फंसे राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। एनएच-नौ पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे हिडन नहर पुल के पास निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मिट्टी की खोदाई करने लगी। इससे सड़क संकरी हो गई। जिससे दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। देखते-देखते यूपी गेट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की कतार यूपी गेट के फ्लाईओवर तक पहुंच गई। जाम में फंसे लोगों ने इसकी यातायात पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। कड़ी मशक्कत करने के बाद यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में सफल रहे। यहां दोपहर करीब दो बजे तक जाम की समस्या बनी रही है। रूट डायवर्जन : वसुंधरा लालबत्ती से महाराजपुर को जाने वाले सौर ऊर्जा मार्ग पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से राहगीर एक ही लेन से गुजर रहे हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन रही है। बृहस्पतिवार सुबह भी रेलवे पुलिस चौकी के पास जाम लग गया। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस सुबह 10 बजे जीटी रोड से साहिबाबाद रेलवे अंडरपास से होते हुए सौर ऊर्जा मार्ग आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर मोहन नगर से गुजारा गया, इससे जाम की समस्या नहीं बनी। एनएच-नौ पर जाम लगने की सूचना पर यातायात पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाकर समस्या का समाधान किया है।
- परमहंस तिवारी, निरीक्षक यातायात पुलिस।