Move to Jagran APP

पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी मुरादनगरबीते पंद्रह दिनों में पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हुई बेतहाशा वृद्धि

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 07:26 PM (IST)
पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

loksabha election banner

बीते पंद्रह दिनों में पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हुई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शनिवार को नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं ने सरकार पर आम आदमी व किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव शनिवार सुबह दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। सभी ने पहले ब्लॉक मुख्यालय के सामने जमा होकर पेट्रो उत्पादों की वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान सभी ने सरकार पर आम आदमी के शोषण का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। तत्पश्चात सभी परिसर में सांकेतिक धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल के दाम दशक में निम्नतम स्तर पर पहुंचे हुए हैं, ऐसे में आम आदमी को राहत प्रदान करने के स्थान पर केंद्र सरकार मनमाने तरीके पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाती जा रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार के कदम की खिलाफत करते हुए मूल्यवृद्धि को वापस लिए जाने की मांग करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ अजितेश कुमार को सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीपाल सिंह, वीरेन्द्र त्यागी, विनित त्यागी, महताब पठान, रियासत अली, विनोद शर्मा, मुस्तकीम, रुपेश त्यागी, अलीमुद्दीन कस्सार ,विपिन त्यागी ,राजेन्द्र शर्मा, विक्की विश्नोई व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेसियों ने भोजपुर स्थित खंड विकास कार्यालय पर भी प्रदर्शन कर बीडीओ भोजपुर फैजल आलम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुनील शर्मा, राकेश शर्मा, मुकम्मिल, आशीष शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, मुनीश आदि अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.