Move to Jagran APP

जनपद में कांग्रेस ने बंद किया किसान जनजागरण अभियान

किसान समस्याओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जनपदों में चलाया जा रहा किसान जन जागरण अभियान कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 05:56 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 05:56 PM (IST)
जनपद में कांग्रेस ने बंद किया किसान जनजागरण अभियान
जनपद में कांग्रेस ने बंद किया किसान जनजागरण अभियान

जासं, गाजियाबाद : किसान समस्याओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जनपदों में चलाया जा रहा किसान जन जागरण अभियान कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वायरस के खतरे को देखते हुए फिलहाल किसान जन जागरण अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं से इस अभियान को बंद कर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह खुद भी इसे लेकर सावधानी बरतें और अपने आसपास किसी भी संदिग्ध की जानकारी जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दें। यह अभियान कोरोना वायरस का खतरा टलने के बाद फिर से शुरू किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.