स्कार्पियो सवार हमलावरों ने कांग्रेस जिला सचिव को पीटा
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया है कि जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : स्कार्पियो सवार हमलावरों ने कांग्रेस जिला सचिव दिनेश प्रताप सिंह की पिटाई कर दी। उन्होंने इसकी इंदिरापुरम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिनेश प्रताप सिंह राजीव नगर खोड़ा में रहते हैं। वह नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। उनका आरोप है कि 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित नगर निगम के वसुंधरा जोनल कार्यालय से निकले। रास्ते में वैशाली सेक्टर-छह के पास स्कार्पियो सवार चार हमलावरों ने ओवरटेक कर उनकी मोटरसाइकिल को रोक ली। हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। उपचार के लिए उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद बृहस्पतिवार शाम को उन्होंने इंदिरापुरम थाना में इसकी शिकायत दी। उनकी शिकायत पर तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया है कि जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।