राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 49वें जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना के नेतृत्व में केक काटा गया। पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाने के साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ओमप्रकाश शर्मा
जासं, गाजियाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 49वें जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना के नेतृत्व में केक काटा गया। पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाने के साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नसीम खान, पवन शर्मा, पूजा चड्ढा, प्रेम प्रकाश चीनी, माया देवी, अभय त्यागी, राजू, श्रीपाल, देवदत्त त्यागी, राजाराम भारती, सुरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, सलीम सैफी, आसिफ सैफी, जयवीर सिंह, उमाशंकर शर्मा, लालमन सिंह आदि मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
जासं, गाजियाबाद : इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कुमार आहूजा के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री प्रताप चन्द्र से मिला। इस दौरान लद्यु उद्यमियों की समस्याओं व सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री को संगठन की ओर से प्रतीक चिह्न भी दिया। मुख्य रूप से सुभाष अरोड़ा, एसके चौहान व रवि कुमार सैन आदि शामिल थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप