Move to Jagran APP

गांधी जयंती तक शहर की सड़कें होंगी कचरामुक्त

जासं गाजियाबाद शहर की सड़कों को कचरामुक्त करने के लिए दो अक्टूबर यानी कि गांधी जय

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 07:31 PM (IST)
गांधी जयंती तक शहर की सड़कें होंगी कचरामुक्त
गांधी जयंती तक शहर की सड़कें होंगी कचरामुक्त

जासं, गाजियाबाद : शहर की सड़कों को कचरामुक्त करने के लिए दो अक्टूबर यानी कि गांधी जयंती का दिन तय किया गया है। शहर की सड़कों को कचरामुक्त किए जाने का लक्ष्य नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सफाई के लिए निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

सिर्फ 300 डलाव घर पर फेंका जाएगा कूड़ा: गांधी जयंती के बाद शहर में बने 300 डलाव घर पर ही कूड़ा फेंकने की मंजूरी होगी। इसके अलावा शहर में सड़कों पर, पार्कों के बाहर, प्लॉट में या खाली जमीन पर कूड़ा फेंकना पूरी तरह से बंद करवा दिया जाएगा। ऐसा न करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांधी जयंती तक शहर की सड़कें अगर कचरामुक्त नहीं हुईं तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस साल के अंत तक शहर में डलाव घर भी खत्म कर दिए जाएंगे, घरों से कूड़ा इकट्ठा कर वाहनों द्वारा सीधे निस्तारण केंद्र पहुंचाया जाएगा। आगामी गांधी जयंती तक शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने का लक्ष्य है। सड़कों को कचरा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.