खोड़ा में जर्जर छज्जा गिरने से तीन लोग घायल
खोड़ा के धर्म विहार में सोमवार दोपहर बारिश के बाद एक मकान का जर्जर छज्जा गिर टूटकर गया। छज्जे के ऊपर दो भाई खड़े थे। छज्जा टूटकर एक राहगीर पर गिर गया। इससे तीनों लोग घायल हो गए। छज्जे पर खड़े दोनों भाइयों को मामूली चोटें आईं, जबकि छज्जे के नीचे खड़े राहगीर को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीर को गंभीर हालत में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दोनों भाइयों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद) : खोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बारिश के बाद एक मकान का जर्जर छज्जा टूटकर गिर गया। छज्जे के ऊपर दो भाई खड़े थे। छज्जा एक राहगीर पर गिरा, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। छज्जे पर खड़े दोनों भाइयों को मामूली चोटें आईं, जबकि छज्जे के नीचे खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खोड़ा के धर्म विहार में प्रदीप पुत्र रामलखन का मकान है। प्रदीप अपने भाई अर¨वद के साथ सुबह करीब दस बजे मकान के छज्जे पर खड़े थे, तभी अचानक छज्जा टूटकर गिर गया। छज्जे के नीचे खड़े जाकिर निवासी खोड़ा मलबे के नीचे दब गए। छज्जा गिरने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रदीप, अर¨वद और जाकिर को बाहर निकाला। प्रदीप और अरविन्द को मामूली चोटें आईं, जबकि जाकिर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप और अर¨वद को दिल्ली के लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उन्हें छुंट्टी दे दी गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल जाकिर को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची खोड़ा नगर पालिका की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं, खोड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।