विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छठ पर्व: मुख्य घाट पर बनेगा कंट्रोल रूम, निगरानी को लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

By JagranEdited By:
Published: Tue, 26 Oct 2021 09:50 PM (IST)

फोटो संख्या - 26 जासं गाजियाबाद छठ पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हरनंदी नद

छठ पर्व: मुख्य घाट पर बनेगा कंट्रोल रूम, निगरानी को लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
छठ पर्व: मुख्य घाट पर बनेगा कंट्रोल रूम, निगरानी को लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

फोटो संख्या - 26 जासं, गाजियाबाद: छठ पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हरनंदी नदी किनारे बनाए जाने वाले मुख्य घाट पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे की श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हरनंदी नदी घाट एवं अन्य छठ घाटों के स्वच्छता और सुंदरीकरण की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पुरबिया जन कल्याण परिषद के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बैठक की।

पुरबिया जन कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तिवारी ने जिलाधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने नगर निगम की ओर से बैठक में उपस्थित अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को निर्देशित किया कि वह छठ पूजा को लेकर पुरबिया जन कल्याण परिषद के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर नगर निगम क्षेत्र के छठ घाटों का सुंदरीकरण, घाटों पर सीढि़यों की मरम्मत, रंगाई पुताई, लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त बैंच, चूना, मार्किंग, बैरिकेडिग, हिडन नदी की साफ-सफाई, मोबाइल टायलेट्स की व्यवस्था की जाए। अधिशासी अभियंता, सिचाई विभाग को जलकुंभी की सफाई कराने हरनंदी नदी में पानी कितना और कब छोड़ा जाएगा, इसकी जानकारी अपर जिलाधिकारी नगर विपिन कुमार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात पुलिस की तैनाती समय से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित करें कि वह छठ पूजा घाटों पर एंटी लार्वा छिड़काव सुनिश्चित कराएं, ताकि लोगों को पर्व के दौरान डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचाया जा सके।