विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पर ठगी का आरोप

By JagranEdited By:
Published: Wed, 23 Oct 2019 07:18 PM (IST)

कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा पर लक्की ड्रा के नाम लाखों की ठगी करने का आरोप है। बुधवार को पीड़ित सात महिलाओं ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एक महिला ने तो एसएसपी के सामने ही कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। एसएसपी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पर ठगी का आरोप
कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पर ठगी का आरोप

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : सात महिलाओं ने कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा पर लक्की ड्रा के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एक महिला ने तो एसएसपी के सामने ही कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सोनिया पवार, प्रीति पंवार, मंजू, छवि, नेहा राठी, सरिता सिंह, बोबी देवी का आरोप है कि कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा ने करीब ढाई साल पहले 20 माह की कमेटी के तौर पर रकम जमा कराई थी। आरोप है कि पूजा ने उन्हें लक्की ड्रा निकलने पर लाभ देने का झांसा दिया था। उनको बताया कि जिसका नंबर लक्की ड्रा में नहीं आएगा, उसे 20 माह के बाद 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रत्येक माह महिलाओं को कमेटी के एक हजार रुपये जमा करने पड़ते थे। भरोसा करते हुए सातों महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी पर अन्य महिलाओं को इस स्कीम से जुड़वा दिया। 20 माह पूरे होने पर पीड़ित महिलाओं ने अपनी रकम मांगी तो उन्हें चेक थमा दिए गए। मगर पीड़िताओं को बैंक में चेक जमा करने से रोक दिया गया। इस पर चेक की तिथि निकल गई। एक महिला ने चेक बैंक में जमा किया भी तो वह बाउंस हो गया। किसी को पैसे नहीं दिए गए। उन्होंने बताया कि आरोपित महिला ने काफी संख्या में महिलाओं से ठगी की है। एक साल से सभी महिलाएं उससे अपने पैसे मांग रही हैं। पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

----

एक अन्य महिला मेरी कोषाध्यक्ष थी। उसी महिला ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इस महिला पर मैंने पहले से कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। मेरे ऊपर लगाया गया ठगी का आरोप बेबुनियाद है।

-पूजा चड्ढा, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस महिला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।