घर से बाहर बुलाकर महिला की चेन लूटी
पहले उसने पता पूछा और फिर इधर-उधर की बातों में उलझाने की कोशिश की। अलका गेट बंद कर लौटने लगीं तभी बदमाश पीछे से चेन लूटकर स्कूटी से फरार हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:43 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद : बदमाश रोजाना नए-नए तरीके से लूटपाट कर रहे हैं। अब दरवाजे की घंटी बजा महिला को बाहर बुलाकर बदमाश ने चेन लूट ली। घटना पाश इलाके राजनगर में 22 अक्टूबर की है। कविनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
राजनगर निवासी धुरेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि 22 अक्टूबर की दोपहर बाद घर की डोर बेल बजी। पत्नी अलका बाहर निकलीं तो दरवाजे पर एक युवक खड़ा मिला। पहले उसने पता पूछा और फिर इधर-उधर की बातों में उलझाने की कोशिश की। अलका गेट बंद कर लौटने लगीं, तभी बदमाश पीछे से चेन लूटकर स्कूटी से फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें