Move to Jagran APP

व्यापारियों की समस्याओं के निवारण के लिए केंद्र सरकार गंभीर : वीके सिंह

तुराब नगर व्यापार मंडल की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। तमाम समस्याओं के निवारण के लिए सरकार त्वरित कार्रवाई कर रही है। उनके समक्ष काफी संख्या में व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 09:25 PM (IST)
व्यापारियों की समस्याओं के निवारण के लिए केंद्र सरकार गंभीर : वीके सिंह

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : तुराब नगर व्यापार मंडल की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। तमाम समस्याओं के निवारण के लिए सरकार त्वरित कार्रवाई कर रही है। उनके समक्ष काफी संख्या में व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग के हित भाजपा के साथ ही सुरक्षित है। पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में गाजियाबाद का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने तुराब नगर बाजार में घूमकर व्यापारियों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना। कई जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में बोलते हुए व्यापारी कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि वह व्यापारियों के हित मे पूर्ण कार्य करेंगे व्यापारियों की समस्याओं की निवारण के लिए इस आयोग का गठन किया गया है। यदि व्यापारियों को किसी भी विभाग से किसी तरह की कोई समस्या हो तो उसे निसंकोच संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर तुराब नगर व्यापार मंडल के चैयरमेन रजनीश बंसल ने प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। भाजपा नेता अजय शर्मा, हातमा सिंह नागर, अजय गुप्ता, सचिन सोनी, राजेश त्यागी आदि उपस्थित रहे। तुराब नगर व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष कर्मवीर नागर, चेयरमेन रजनीश बंसल, महामंत्री सुशील सेठी, कोषाध्यक्ष भूषण गुप्ता, मुकेश गोयल, संजीव पुरी, संजीव सेठी, रवि जैन, राजकुमार सिघल मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारी नेता रजनीश बंसल व कर्मवीर नागर के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.