विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'घर आकर जीभ खींच लूंगा', लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी खुली धमकी

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:13 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 10:15 AM (IST)

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को इंटरनेट मीडिया पर धमकी मिली है, जिसमें उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। ...और पढ़ें

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली धमकी

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली धमकी

HighLights

  1. लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को इंटरनेट मीडिया पर धमकी मिली

  2. आरोपी फारूख हसन ने अभद्र भाषा प्रयोग कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया

  3. विधायक समर्थक की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

संस, लोनी। लोनी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर को इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर खुलेआम धमकी देने और उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल विधायक का मजाक उड़ाया, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का भी प्रयास किया।

फिलहाल, इस मामले में विधायक समर्थक की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

मामले का वीडियो आया सामने

मिली जानकारी के अनुसार, नसबंदी कॉलोनी निवासी और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थक गयासुद्दीन ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि मेरठ के रहने वाले फारूख हसन नामक व्यक्ति ने बीती 5 अक्टूबर को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित (वायरल) किया था।

इस वीडियो में आरोपी ने लोनी विधायक के खिलाफ बेहद अभद्र, अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

वीडियो में आरोपी ने दी खुलेआम धमकी

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में आरोपी फारूख हसन ने खुलेआम धमकी दी। आरोपी ने कहा कि वह आगामी 11 अक्टूबर को लोनी स्थित विधायक के आवास पर पहुंचेगा, उनकी जुबान खींच लेगा और थप्पड़ मारकर उनका मुंह लाल कर देगा।

आरोपी ने मस्जिद और मदरसा गिराने की कही बात

इसके साथ ही, आरोपी ने वीडियो में मस्जिद और मदरसा गिराने जैसे संवेदनशील मुद्दों का जिक्र करते हुए लोगों को भड़काने की कोशिश की, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा पैदा हो गया।

इस गंभीर मामले पर अंकुर विहार सर्कल के एसीपी अमरदीप मौर्य का कहना कि विधायक समर्थक की तहरीर के आधार पर आरोपी फारूख हसन के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रसारित वीडियो के तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादित बयान- 'दंगा करने वाले मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजो'