Move to Jagran APP

नागरिकता देने के लिए बना है सीएए: वीके सिंह

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद वीके सिंह ने बुधवार साहिबाबाद में नागरिकता सुरक्षा कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने झंडापुर गांव में घर घर जाकर जनसंपर्क करते हुए लोगों को कानून के बारे में बताया। साथ ही कहा कि कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 07:45 PM (IST)
नागरिकता देने के लिए बना है सीएए: वीके सिंह
नागरिकता देने के लिए बना है सीएए: वीके सिंह

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद वीके सिंह ने बुधवार साहिबाबाद में नागरिकता सुरक्षा कानून (सीएए) के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने झंडापुर गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए लोगों को कानून के बारे में बताया। साथ ही कहा कि कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता कानून को लेकर देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह झंडापुर गांव पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग घरों में जनसंपर्क करते हुए लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होनें सीएए के समर्थन में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों के हस्ताक्षर भी करवाए। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी राजनीति कर रहे हैं। जबकि साफ है कि इस कानून के आने से एक भी नागरिक की नागरिकता पर कोई संदेह नहीं है। यह कानून सिर्फ उन लोगों के लिए है जो अल्पसंख्यक होने के चलते पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में सताए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की 90 फीसद जनता इसके समर्थन में खड़ी है। ऐसे में सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.