सी कंपनी ने एडमिन को 2-0 से दी मात
जासं, गाजियाबाद : कमला नेहरूनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में खेले जा रहे इंटर बटालियन फुटबॉल टूर
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 08:26 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद : कमला नेहरूनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में खेले जा रहे इंटर बटालियन फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को सी कंपनी ने एडमिन को 2-0 से हरा दिया। सी कंपनी के कप्तान सुनील को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। उन्होंने एक गोल दागा, जबकि दूसरा गोल संजीव साहनी ने किया।
शुक्रवार शाम चार बजे शुरू हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने जोरदार शुरुआत की। दोनों ही टीमों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन दोनों ओर से मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया गया और पहले हाफ तक एक भी गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में सी कंपनी ने पहले ही मिनट में गोल दागकर बढ़त बना ली। अंतिम समय में एक और गोल दागकर 2-0 की बढ़त बना ली। पूरे मैच में एडमिन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें