Move to Jagran APP

101 पौधे रोप, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जज कॉलोनी, वैशाली में शुक्रवार को नुचर प्लेनेट संस्था की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने 101 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आने वाले समय में और भी पौधे रोपने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 10:48 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 10:48 PM (IST)
101 पौधे रोप, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
101 पौधे रोप, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, वैशाली : जज कॉलोनी, वैशाली में शुक्रवार को नेचर प्लेनेट संस्था की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने 101 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आने वाले समय में और भी पौधे रोपने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह कॉलोनी में संस्था के लोगों ने स्थानीय निवासियों के साथ पौधरोपण शुरू किया। वार्ड - 36 प्रह्लादगढ़ी के पार्षद अर¨वद चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि अभियान की शुरूआत की। अभियान के दौरान आम, जामुन, पीपल और अशोक के 101 पौधे रोपे गए। इस दौरान अर¨वद चौधरी ने बताया कि तीन माह में उन्होंने एक हजार पौधे रोपे हैं। आने वाले समय में यह अभियान जारी रहेगा। वहीं, पौधरोपण कर रहे लोगों ने समय - समय पर पौधे रोपने और रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उद्यान निरीक्षक राजवीर, संस्था की संचालक अनुभा जैन, अविजीत, विक्रम, कल्याणी श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, सुधीर गुप्ता, सोनिया गुप्ता, अनिल रामपुरिया, सुषमा भल्ला आदि उपस्थित रहे।

-------

जिले में बढ़े हुए वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है।

- अर¨वद चौधरी, पार्षद, वार्ड - 36 प्रह्लादगढ़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.