निर्माण सामग्री के बढ़ने लगे रेट
निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से बिल्डरों की दिक्कत बढ़ गई है। सीमेंट के थोक के दाम में 20 और सरिया के रेट में 10 फीसद की वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के दौरान इनका उत्पादन नहीं हुआ। इनके पुराने स्टॉक और वर्तमान मांग में अंतर होने पर दाम में वृद्धि की गई है। क्रेडाई ने केंद्र सरकार से निर्माण सामग्री का रेट कंट्रोल करने के लिए कदम उठाने की मांग की है।
जासं, गाजियाबाद : निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से बिल्डरों की दिक्कत बढ़ गई है। सीमेंट के थोक के दाम में 20 और सरिया के रेट में 10 फीसद की वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के दौरान इनका उत्पादन नहीं हुआ। इनके पुराने स्टॉक और वर्तमान मांग में अंतर होने पर दाम में वृद्धि की गई है। क्रेडाई ने केंद्र सरकार से निर्माण सामग्री का रेट कंट्रोल करने के लिए कदम उठाने की मांग की है।
क्रेडाई गाजियाबाद के सचिव विपिल गिरी ने बताया कि सीमेंट का कट्टा थोक में 240 रुपये का आता था। लॉकडाउन में निर्माण कार्य की इजाजत मिलने पर सीमेंट की मांग एकदम मांग बढ़ गई। अब सीमेंट के एक कट्टे पर 48 रुपये बढ़ाए गए हैं। जोकि करीब 20 फीसद होता है। उन्होंने बताया कि प्रति मीट्रिक टन सरिया के रेट में दस फीसद की बढ़ोतरी की गई है। इससे प्रति मीट्रिक टन करीब 400 रुपये दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे निर्माण कार्य की लागत बढ़ जाएगी। सस्ते घर देने के लिए निर्माण सामग्री के दाम कम होना जरूरी है।