बहनोई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
संवाद सहयोगी लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती ने अपने बहनोई पर छे
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 08:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती ने अपने बहनोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति ने दो शादियां की थीं। उनका एक बहनोई कॉलोनी में रहता है। बुधवार को उनका पति किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान उनका बहनोई घर में घुस आया। उन्हें अकेला देखकर उनके साथ छेड़छाड़ अभद्रता की। शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें