भाजपा सरकार के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने घेरी तहसील
जागरण संवाददातामोदीनगरभाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाकर मंगल
जागरण संवाददाता,मोदीनगर:
भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाकर मंगलवार को ब्राहमण समाज के लोगों ने तहसील का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तमाम गंभीर आरोप लगाए और बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। नायब तहसीलदार ने उनके ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
ब्राह्मण समाज से जुड़े वरिष्ठ नेता नानकचंद शर्मा ने भी धरने में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़े हैं। 700 से ज्यादा ब्राह्मणों की अब तक हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन सरकार जागने को तैयार नहीं है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे खंजरपुर गांव निवासी सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार दावा तो अपराध रोकने का कर रही है, लेकिन अपराध कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान ब्राह्मण समाज का हो रहा है। प्रदीप शर्मा उर्फ कालू ने कहा कि ब्राहमण समाज अब इसको लेकर जागरूक हो गया है। निश्चित रूप से आने वाले समय में भाजपा को इसका खमियाजा भुगतना होगा। दोपहर बाद सभी लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रतीत कुमार चौहान को सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन और भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। नायब तहसीलदार ने लोगों को आश्वास्त किया कि वे उनके ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर गोविद शर्मा, राजबीर शर्मा, विरेंद्र कौशिक, बोबी शर्मा, सचिन दीक्षित, अवनीश, मयंक शर्मा, दीपक वत्स, संजय शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद कौशिक, योगेश तिवारी, आशीष शर्मा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।